लाखामंडल पुलिस प्रशासन द्वारा यमुना नदी शेरा में अवैध खनन पर कार्रवाई

BHVN@#…………………………………….लाखामंडल पुलिस प्रशासन द्वारा यमुना नदी शेरा में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए यमुना नदी लाखामंडल में एक ट्रैक्टर ट्राली वाहन को सीज किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। चौकी इंचार्ज निखिल देव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी पुलिस ने इस मामले में छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस द्वारा खनन माफियाओं पर की गई कार्रवाई पर भाजपा क्वासी मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती बचना शर्मा, विनोद गौड, ओम प्रकाश, आसाराम शर्मा ने पुलिस का आभार भी जताया ।