उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिलाओं को किया सम्मानित

BHVN# अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के निमित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। शनिवार को ऋषिकेश रोड़ स्थित श्री गुरु सिंह सभा लंगर हाल गुरुद्वारे में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 20 महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार ज्योति यादव द्वारा किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं को प्रोत्साहन मिलता है। इस दौरान पूर्व राज्य कांग्रेस नेता मोहित उनियाल, भाजपा नेता विक्रम नेगी, राजेंद्र तड़ियाल, सागर मनवाल, सुमेरचंद्र रवि, राजन गोयल, ईश्वर अग्रवाल, नरेंद्र नेगी, नवल यादव, राजकुमार अग्रवाल, आशीष आदि मौजूद थे।


सम्मानित होने वाली महिलाएं :

कोमल देवी : स्वयं सहेता समूह
ज्योति यादव : पावरलिफ्टिंग चैंपियन
निर्मला बहुगुणा : हेड कांस्टेबल
अंजली : कांस्टेबल
रीता नेगी : समूह
कविता पाल : आद्योगिक खाद
सुनीता सैनी : सभासद
सीमा देवी : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
कमलजीत कौर : दोना पत्तल निर्माता
लक्ष्मी देवी : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
रेनू देवी : सभासद
राशि रौठन : योग शिक्षिका
सुषमा चौधरी : भाजपा नेत्री
रामूर्ति ताई : भाजपा नेत्री
सकुंतला देवी : सामाजिक कार्यकर्ता
लक्ष्मी : सभासद
गीता नेगी : गुलाब की खेती
सुषमा बोरा : तेलु रौतेला पुरुस्कार से सम्मनित
नीलम नेगी : पूर्व प्रधान