राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा व प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत

BHVN# भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा सरोज पांडेय एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत। शुक्रवार सुबह 9:10 पर, दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा सरोज पांडे का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके उपरांत वह देहरादून के लिए रवाना हुए। स्वागत करने वालों में प्रदेश महामंत्री भाजपा खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र मोगा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, राजेंद्र तड़ियाल, मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल आदि उपस्थित रहे।