नकल विरोधी कानून के समर्थन में भाजयुमो निकालेगी रैली

BHVN # भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। भानियावाला स्थित भाजपा कार्यालय में नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। जिसमें ओबीसी मोर्चा एवं भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 25 फरवरी और 26 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देश का सबसे सशक्त नकल विरोधी कानून उत्तराखंड में बनने के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला ऋषिकेश के द्वारा 26 फरवरी को मंडल स्तर पर होने वाली धन्यवाद रैली का आयोजन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंद्रभान सिंह पाल ने कहा कि 25 फरवरी को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के लक्ष्मण का स्वागत कार्यक्रम कार्यकर्ताओं द्वारा नेपाली फार्म पर किया जाएगा। मोर्चे का प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम 26 फरवरी को हरिद्वार में होगा।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री रविंदर बेलवाल, मनमोहन नौटियाल, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, विनय जिंदल, आरती लखेरा मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, डॉ बीएस सोढ़ी, सुंदर लोधी, अमित कुमार, परमजीत कौर आदि मौजूद रहे।