महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा, एक दर्जन राज्यों के राज्यपाल बदले गए

नई दिल्ली#BHVN

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राज्यपाल व व उपराज्यपाल बदल दिए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए रमेश बैस को नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। उनकी जगह अरुणाचल के ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का एलजी बनाया गया है।

वहीं, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। वहीं, राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इसके अलावा मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कुछ दिनों पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भी राज्यपाल पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोश्यारी समेत दो राज्यपालों का इस्तीफा मंजूर किया है। जिनमें भगत सिंह कोश्यारी के अलावा लद्दाख के उप-राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर का नाम भी शामिल है।

  1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल
  2. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (राज्यपाल सिक्किम)
  3. सीपी राधाकृष्णन (राज्यपाल झारखंड)
  4. गुलाब चंद कटारिया (राज्यपाल असम)
  5. शिव प्रताप शुक्ला (राज्यपाल हिमाचल प्रदेश)
  6. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा लद्दाख के उप-राज्यपाल
  7. रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर (राज्यपाल आंध्र प्रदेश)
  8. मणिपुर के राज्यपाल एलए गणेशन नगालैंड के राज्यपाल
  9. बिहार के राज्यपाल फागू चैहान मेघालय के राज्यपाल
  10. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बिहार के राज्यपाल
  11. बिस्वा भूषण हरिचंदन (राज्यपाल छत्तीसगढ़)
  12. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर के राज्यपाल