यात्रा के दौरान विभिन्न प्रदेशों व संस्कृतियों को जानने का मौका मिला : उनियाल

डोईवाला# कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में प्रतिभाग कर गृहक्षेत्र डोईवाला वापिस लौटे कांग्रेस मोहित उनियाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक व भारत यात्री मोहित उनियाल द्वारा भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की पद यात्रा की।

यात्रा समाप्त कर डोईवाला लौटने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बुधवार को डोईवाला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

भारत यात्री मोहित उनियाल ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ों यात्रा में पदयात्रा का पांच माह का अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। उनियाल ने कहा की पद यात्रा के दौरान विभिन्न प्रदेशों व संस्कृतियों को जानने का अवसर मिला।

मोहित ने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा से भारत को समझने का मौका मिला व इस यात्रा ने मेरे जीवन मे बड़ा बदलाव किया।

इस अवसर पर सभासद गौरव मल्होत्रा, रहीस अली, प्रदेश सचिव कांग्रेस, करतार नेगी, राहुल सैनी, एनएसयूआई राष्ट्रीय प्रवक्ता आरिफ अली, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सावन राठौर, स्वतंत्र बिष्ट, बसारत अली, महेश लोधी, साकिर हूसेन, राहुल आर्य, वसीम, अमित सैनी, शारुख, आशिक अली, अंकुश सैनी आदि मौजूद थे।