उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने किया ध्वाजारोहण

देहरादून#BHVN

74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा प्रातः 0930 बजे ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाया गया।
इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने स्व0 राजीव गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज जनता को कांग्रेस पार्टी से बहुत अपेक्षाएं हैं। देश की आजादी से लेकर आज तक उसने हमेंशा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये हैं। सोनिया गांधी , मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस के इसी स्वर्णिम इतिहास और नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करना है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समाज के सभी सम्प्रदायों को सद्भाव प्रदान करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। हमें समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हुए पिछड़े से पिछड़े क्षेत्र, दुर्गम से दुर्गम क्षेत्र में अल्पसंख्यकों, दलितों, किसानों, महिलाओं को विकास का लाभ पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना है तथा सीमा के प्रहरी शहीदों के बलिदान व देश की आजादी की लड़ाई के शहीदों के साथ-साथ राज्य प्राप्ति के शहीदों के सपनों को पूरा करने का काम भी करना है। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने कई चुनौतियां हैं हमारे सामने कितनी भी कठिनाईयां आयें कांग्रेस ने देश को एक रखने के साथ-साथ देश को आगे बढ़ाने के काम को लगातार किया है वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन तमाम कठिनाईयों में अपने धैर्य एवं संयम को बनाये रखा जिसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इन तमाम कठिनाईयों में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस नये परिवेश में अपनी भूमिका को तलाशना ही नहीं है बल्कि तराशना भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संविधान की मर्यादा, कांग्रेस के संविधान और अपनी परम्पराओं का मर्यादापूर्वक पालन करते हुए समाज के विकास में जुड़ जाना होगा। चाहे कितनी ही कठिनाइयां आयें हमें अपने धर्मनिरपेक्ष भारत के रथ को सामाजिक सौहार्द बनाते हुए आगे बढ़ाते रहना है।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के पास 133 सालों का गौरवमयी इतिहास तथा देश को आजाद कराने और आजादी के बाद देश को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा करने तथा विकास के अनेकानेक आयाम स्थापित करने की उपलब्धि हैं, वहीं दूसरी ओर वर्तमान में प्रदेश व देश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी जब-जब सत्ता में आये तो देश को तोड़ने, देश की जनता को गुमराह करने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने तथा गरीब, कमजोर, दलित, किसान पर लगातार अत्याचार करने का काम करते रहे हैं।
करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। चाहे रोजगार का मुद्दा हो, चाहे महंगाई का, किसानों का हो या मजदूरों का हर वर्ग भाजपा शासन से पीडित है। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए रोजगार देने का वादा किया था परन्तु सत्ता में आने के उपरांत जो लोग रोजगार मे हैं उन्हें भी हटाने का काम किया जा रहा है। देश का किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है। गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है तथा भाजपा के सहयोगी अमीर घराने और अमीर होते जा रहे हैं। कांग्रेस शासन में स्थापित सरकारी परियोजनाओं और सरकारी सम्पत्तियों को निजी हाथों में बेच कर गरीब आदमी को बंधुवा मजदूर बनाने काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने जय जवान-जय किशान के नारे को बदल कर मात्र जय धनवान कर दिया है। उन्होंने कहा जहां सत्ताधारी दल के लोग समाज को टुकडों में तोड़ने का काम कर रहे हैं वहीं आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश के हर वर्ग को जोड़ने का काम कर रहे हैं हमें उनकी नीतियों का अनुसरण करना है। उन्होंने यह भी कहा कि आज से कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो रहा है जिसके माध्यम से हमें प्रत्येक वर्ग के हाथ से हाथ जोड़ कर देश की एकता, अखण्डता, साम्प्रदायिक सदभाव को मजबूत करना है।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंण्डित जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इन्दिरा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर, हेमवती नन्दन बहुगुणा एवं इन्द्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा विधिवत रूप से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत करते हुए पद यात्रा की।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष, सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, याकूब सिद्धिकी, ताहिर अली, गोदावरी थापली, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, भारत जोड़ो यात्रा मीडिया प्रभारी पी.के.अग्रवाल, भारत जोड़ो यात्रा मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, प्रदेश सचिव शांति रावत, प्रवक्ता राजेश चमोली, शीषपाल बिष्ट, डाॅ0 प्रदीप जोशी, उपेन्द्र थापली, मनीष नागपाल, मानवेन्द्र सिंह, विरेन्द्र पोखरियाल, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, दीप बोहरा, नीरज त्यागी, डाॅ0 अरूण रतूडी, शैलेन्द्र करगेती, सत्येन्द्र पंवार, सुलेमान अली, विकास ठाकुर, राॅबिन त्यागी, शिवा वर्मा, अभिषेक तिवारी, सूरज क्षेत्री, पिया थापा, रामबाबू, मुकेश गैरोला, सुमित्रा ध्यानी, सुनीता प्रकाश, अनुराधा तिवारी, नितिन चंचल, राजीव कुमार, वीरेन्द्र पंवार, संजय भारती, देवेश उनियाल, अनिल नेगी, लक्की राणा, दिनेश कौशल, सोनू रावत, श्याम सिंह, अशोक मिश्रा, मनमोहन शर्मा, आशा टम्टा, सावित्री थापा, मंजू चैहान आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।