एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

डोईवाला #BHVN 26 जनवरी को हर वर्ष हमारे देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इस दिन अंग्रेजों के कानूनों को हटा कर हमने खुद के संविधान को अपनाया था, संसद से भारतीय संविधान लागू होने के बाद भारत एक लोकतान्त्रिक गणराज्य बन गया, यही कारण है कि इस दिन को हम सभी राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनातें हैं।

भारतीय संविधान को बनने में कुल 2 वर्ष 11 माह व 18 दिन का समय लगा जिसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान पुरे देश में लागू किया गया। 26 जनवरी के महत्व को बनाये रखने के लिए व भारत के गणतंत्र स्वरूप को मान्यता देने के लिए 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन 1950 को देश में कानून और भारतीय शासन को लागू कर दिया गया था।

गुरुवार को एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में देश के 74वे गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास से मनाया गया। सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया, इस दौरान सलामी गार्द द्वारा सलामी की कार्यवाही की गई व प्रांगण में मौजूद समस्त अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र ध्वज के सम्मान में सेल्यूट किया गया।

तत्पश्चात सेनानायक द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। सेनानायक मिश्रा द्वारा बताया गया कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए गौरवान्वित करने वाला है।

गणतंत्र दिवस का उत्सव भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का सम्मान करने और लोकतंत्र, समानता और न्याय के आदर्शों के प्रति देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का एक तरीका है। यह भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता का जश्न मनाने और राष्ट्रीय एकता और एकीकरण को बढ़ावा देने का अवसर भी है।

अनेकता में एकता वाले हमारे देश पर हमे गर्व करना चाहिए और ये प्रण भी लेना चाहिए कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित कराने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर स्वयं को आत्मसमर्पित करेंगे।

इस अवसर पर सहायक सेनानायक दीपक सिंह, शिविरपाल राजीव रावत, निरीक्षक ललिता नेगी, सूबेदार मेजर जयपाल राणा, उप-निरीक्षक विजय रयाल, पूनम शाह आदि मौजूद रहे।


उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसडीआरएफ के 11 अधिकारियों, कर्मचारियों को उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए जाने की घोषणा की थी। उनको पुलिस मुख्यालय, देहरादून में पदक से अलंकृत किया गया।

उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित होने वाले :–

निरीक्षक(एम) हर्षवर्धन तोमर, निरीक्षक हरक सिंह राणा, अपर उप-निरीक्षक आरमोरर योगेंद्र सिंह

विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित होने वाले :–

अपर उप-निरीक्षक रविन्द्र पटवाल, मुख्य आरक्षी दिगपाल लाल, आरक्षी यशवंत सिंह, प्रवीण सिंह, विकास रमोला, गौतम चन्द्र, मुकेश रावत, शैलेन्द्र सिंह।