27 सितंबर बिज़नेस एंड सर्विसेज़ एसोसिएशन (रजि.) द्वारा रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया
देहरादून।_________ बिज़नेस एंड सर्विसेज़ एसोसिएशन (रजि.) द्वारा श्री तुलसी प्रतिष्ठान मंदिर, तिलक रोड में आयोजित रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 80 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जबकि 200 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण एवं विभिन्न रक्त जाँच कराई।शिविर में आई. एम. ए. ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान कराया गया तथा श्योर टेस्ट पैथ लैब्स द्वारा निःशुल्क रक्त जाँच की सुविधा प्रदान की गई। कैलाश हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ जाँच एवं मारुति कम्प्लीट आई केयर के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जाँच प्रदान की गई।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, एवं श्री पुनीत मित्तल, श्री अनिल गोयल, श्री श्याम अग्रवाल, पु० मेयर सुनिल उनियाल गामा श्री विशाल गुप्ता, रतन सिंह चौहान, श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के संजय गर्ग, श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा सहित देहरादून की विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।अध्यक्ष श्री विवेक अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य चिराग मित्तल, नितिन अरोड़ा, नवीन गोयल, आशीष मित्तल, अंकित अरोड़ा, अनूप मित्तल, नितिन जैन, तरुण गुप्ता, सुमेश भाटिया एवं राकेश कुमार अरोड़ा, सौरभ भटनागर, निशांत भाटिया, नितिन गोयल तथा अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई
