
देहरादून 30 अक्तूबर।_______ कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के आवास जाकर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष को दीपावली की शुभकामनायें दी।
तदोपरांत उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूरी के आवास जाकर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनायें दी और उनके उत्तम स्वास्थ की कामना की।