श्री 108 विकसंतसागर जी मुनिराज ससंघ के मंगल सानिध्य मे संगीतमय दसलक्षण महामंडल विधान के साथ साथ सभी धर्म प्रेमियों ने इसका लाभ उठाया और पुण्य कमाया

जैन धर्म का महान पर्व दसलक्षण पर्व जिसमे परम पूज्य श्रमणोपाध्याय श्री 108 विकसंतसागर जी मुनिराज ससंघ के मंगल सानिध्य मे संगीतमय दसलक्षण महामंडल विधान के साथ साथ सभी धर्म प्रेमियों ने इसका लाभ उठाया और पुण्य कमाया
परम पूज्य 108 श्री विकसंत सागर जी ने आज उत्तम आर्जव धर्म के बारे में बताते हुए कहा कि उत्तम आर्जव धर्म: धर्म का श्रेष्ठ लक्षण आर्जव है। आर्जव का अर्थ सरलता है। मन-वचन-काय की कुटिलता का अभाव वह आर्जव है। कपट सभी अनर्थों का मूल है ; प्रीति तथा प्रतीति का नाश करने वाला है। कपटी में असत्य, छल,निर्दयता, विश्वासघात आदि सभी दोष रहते हैं। कपटी में गुण नहीं किन्तु समस्त दोष रहते हैं। मायाचारी यहाँ अपयश को पाकर फिर नरक-तिर्यंचादि गतियों में असंख्यातकाल तक परिभ्रमण करता है।मायाचार रहित आर्जवधर्म के धारक में सभी गुण रहते हैं।समस्त लोक की प्रीति तथा प्रतीति का पात्र होता है। परलोक में देवों द्वारा इंद्र-प्रतीन्द्र आदि होता है।अतः सरल परिणाम ही आत्मा का है।
आज दोपहर श्री महावीर जैन कन्या पाठशाला इन्टर कालेज 31, तिलक रोड, देहरादून मे पर्वराज पर्यूषण के पावन अवसर पर आयोजित स्व० श्री सुशील चन्द जैन स्मृति चल विजयोपहार वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई कार्यक्रम के समारोह गौरव श्री प्रदीप रावत, (मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून )मुख्य अतिथि श्री संजय जैन (सिल्वर बेल्स), Trustee Settlor Family SMJKP दीप प्रज्जवलनकर्ता श्री संदीप जैन (रामपुर वाले) अध्यक्ष जैन मिलन महावीर, देहरादून रहे.. वाद विवाद प्रतियोगिता काविषय :- रोबोट्स आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं कार्यक्रम के सभी स्कूली छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया और बहुत सुंदर विचार रखें
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
विनय कुमार जैन अध्यक्ष ,स्वदेश जैन उपाध्यक्ष,ममलेश जैन अनिल कुमार जैन प्रबन्धक सह प्रबन्धक नीरज जैन कोषाध्यक्ष
डा. (कु.) श्वेता सिंह प्रधानाचार्या
सदस्य प्रबन्ध समिति – विभोर जैन (मेडिकोज), अंकुर जैन (जय पारस), संजीव जैन (चमन विहार), सविता जैन (अखाड़ा मौहल्ला), सीमा जैन (सिम्मी) आदि लोग रहे…संध्या कालीन कार्यक्रम मे धार्मिक म्यूजिकल तम्बोला
एव सुंदर नाटिका का मंचन किया गया जिसका निर्देशन एव संचालन ब.ब्र. देशना दीदी द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया
इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन मीडिया संयोजक मधु जैन उत्सव समिति के संदीप जैन अजीत जैन अंकुर जैन अर्जुन जैन सचिन जैन उपस्तिथ रहे…..मधु जैन
मीडिया संयोजक जैन समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *