जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में बीती रात अत्यधिक बारिश होने के बाद अब स्थिति सामान्य है


उत्तरकाशी, 28 अगस्त 2024….जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में बीती रात अत्यधिक बारिश होने के बाद अब स्थिति सामान्य है।….जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने वरूणावत पर्वत से लगे गोफियारा क्षेत्र के आस-पास बोल्डर-पत्थरों के गिरेने से क्षेत्र में जन-जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत गिरे पत्थर-बोल्डर के कारण, प्रभाव तथा उक्त से प्रभावित होने वाले क्षेत्र आदि के विस्तृत सर्वेक्षण हेतु एक तकनीकी समिति गठित करते हुए इस समिति को आज सांय 4 बाजे तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। समिति में उप जिलाधिकारी भटवाडी, उप निदेशक/भू-वैज्ञानिक जिला टॉस्क फोर्स उत्तरकाशी, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोनिवि उत्तरकाशी, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड उत्तरकाशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी वन प्रभाग उत्तरकाशी. नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के प्रतिनिधि, निरीक्षक एसडीआरएफ उत्तरकाशी, टीम लीडर एनडीआरएफ उत्तरकाशी तथा कनिष्ठ अभियन्ता जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण उत्तरकाशी को शामिल किया गया है।…जिलाधिकारी ने इस समिति को आज ही प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण कर गिरे बोल्डर एवं पत्थर के कारण, प्रभाव पूर्व में सुरक्षा हेतु लगायी गयी रेलिंग की क्षति, रास्ता एवं गिरे बोल्डर पत्थरों के उपचार हेतु तत्कालिक एवं दीर्घकालीन उपाय एवं बोल्डर पत्थरों से प्रभावित होने वाले क्षेत्र आदि के सम्बन्ध में संयुक्त विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।…..समिति के सदस्य प्रभावित क्षेत्र के सर्वेक्षण के लिए रवाना हो गए हैं।…..गंगोत्री मार्ग सहित उत्तरकाशी-घनसाली-तिलवाड़ा मार्ग पर यातायात सुचारू है। इन मार्गो पर कुछ जगहों पर मलवा आने से रात्रि में यातायात अवरूद्ध हुआ था और आज सुबह मलवे को साफ कर यातायात बहाल कर दिया गया है। उधर तेखला-महिडाण्डा सड़क किमी 6 पर क्षतिग्रस्त हुई है जिसके पुनर्निर्माण का कार्य गतिमान है।इस मार्ग पर दोपहर तक यातायात बहाल कर दिए जाने की संभावना है।