गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग को सुचारू किए जाने की कार्यवाही गतिमान है

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान विशनपुर के पास भूस्खलन होने के कारण बाधित हुआ है उक्त स्थान पर बीआरओ की 4 JCB कार्य कर रही है। कावडियो के आवागमन के कारण उक्त स्थान पर कार्य करने में दिक्कत आ रही है। यातायात सुचारू होने में लगभग 2 से 3 घंटे लग सकते है। उक्त स्थान पर उप जिलाधिकारी भटवाड़ी, तहसीलदार भटवाड़ी, राजस्व टीम, QRT DDMA, पुलिस टीम, स्वास्थ्य टीम, एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है,आपदा प्रबंधन के ड्रोन द्वारा उक्त स्थान की ड्रोन कवरेज की जा रही है। मार्ग को सुचारू किए जाने की कार्यवाही गतिमान है।