भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं बुलंदशहर से 3 बार के लोकसभा सांसद डाक्टर भोला सिंह ने वृक्षारोपण किया

देहरादून …….19 जुलाई । भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं बुलंदशहर से 3 बार के लोकसभा सांसद डाक्टर भोला सिंह ने वृक्षारोपण किया । प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सामाजिक जनांदोलन बनाने का आह्वाहन किया ।…इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा, प्रदेश के मुख्यमंत्री, अध्यक्ष और सरकार और संगठन के सभी दायित्वधारियों को इसके तहत बूथ एवं पन्ना स्तर तक पेड़ लगाना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पर्यावरण को लौटाने के अपने दायित्व का निर्वहन करना है और अन्य सभी लोगों को भी प्रेरित करना है। साथ ही स्पष्ट किया कि पेड़ लगाने के साथ उसके बड़े होने की भी चिंता करनी है ताकि आने वाली पीढ़ी के प्रति पार्टी एवं हम अपने कर्तव्य को पूरा कर सकें ।…इस दौरान देश अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश कोली, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री जोगेंद्र पुंडीर, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी श्रीमती दीप्ति रावत, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, श्रीमती हनी पाठक, सुभाष बड़थ्वाल, अनूप सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे ।…राजेंद्र नेगी
सह मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड