मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के अन्तर्गत उदीयमान खिलाड़ियों को चयनित किये जाने हेतु जिले में शुक्रवार 5 जुलाई से चयन ट्रायल प्रारम्भ किये जा रहे हैं

🛑
उत्तरकाशी, 4 जुलाई।…मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के अन्तर्गत उदीयमान खिलाड़ियों को चयनित किये जाने हेतु जिले में शुक्रवार 5 जुलाई से चयन ट्रायल प्रारम्भ किये जा रहे हैं। इस योजना के तहत जिले में 14 वर्ष तक के 150 बालक व 150 बालिकाओं को चयनित कर प्रतिमाह 1500 रू. की दर से छात्रवृत्ति दी जाएगी।…जिला क्रीडाधिकारी बबीता बिष्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि उदीयमान खिलाड़ियों के चयन हेतु विद्यालय स्तरीय चयन ट्रायल 5 से 6 जुलाई, 2024 तक होंगे। जबकि न्याय पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका वार्ड स्तरीय चयन ट्रायल 8 से 10 जुलाई, 2024 तक, विकास खण्ड व नगर पालिका स्तरीय चयन ट्रायल 12 से 14 जुलाई, 2024 तक और जिला स्तरीय चयन ट्रायल 19 से 21 जुलाई, 2024 तक आयोजित कराये जायेंगे। जिला स्तर पर अन्तिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रतिमाह रु० 1500 की धनराशि छात्रवृति के रूप में प्रदान की जायेगी।