

जैंतनवाला में सड़क एवं नाला निर्माण की गंभीर समस्या के संबंध में सम्बंधित अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।…देहरादून, 11 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जैंतनवाला में सड़क एवं नाला निर्माण की गंभीर समस्या के संबंध में सिंचाई विभाग, लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बरसात के पानी के निकासी हेतु अंडर ग्राउंड पाईप लाईन के निर्माण कार्य के संबंध में शीघ्र इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी सड़क निर्माण को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को जा हित के कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर कार्य करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर सिंचाई विभाग के ईई आरएस गुसांई, लोनिवि के ईई जितेन्द्र त्रिपाठी, ग्राम प्रधान सागर सिंह, पूर्व प्रधान नैन सिंह पंवार, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार,सुनीता, पूर्णिमा, रजीना, रीना, आशा आदि उपस्थित रहे।