कार्यकारिणी विस्तार के संबंध में सूचना

सूचना……….ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज़……..सुभाष चौहान की रिपोर्ट………. अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार संगठन से जुड़े समस्त सम्मानित राष्ट्रीय पदाधिकारियों तथा प्रदेशो के अध्यक्ष/ महामंत्रियों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शीध्र विस्तार किया जाना है इस हेतु आप प्रदेश से दो कर्मठ सदस्यों के नाम राष्ट्रीय महामंत्री को भेज दीजिए , आगामी जुलाई माह 2024 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन नामों पर विचार किया जाएगा। संगठन से जुड़े प्रदेश के राष्ट्रीय पदाधिकारी अपने नजदीकी प्रदेशों से संपर्क कर उन्हें राष्ट्रीय संगठन से जोड़ने हेतु प्रयास करें जिससे की संगठन का विस्तार किया जा सके।
समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी अपने अपने प्रदेशों की प्रमुख समस्याओं को राष्ट्रीय महामंत्री को प्रेषित कर दे जिन पर राष्ट्रीय बैठक में विचार-विमर्श के पश्चात एक संयुक्त ज्ञापन बनाकर शिक्षा मंत्री भारत सरकार को दिया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा मंत्री भारत सरकार से समय लेने हेतु प्रयास जारी हैं। जिन प्रदेशों में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के प्रदेश तथा जिले के चुनाव होने हैं उसकी सूचना से राष्ट्रीय महामंत्री को अवगत करा दें।
समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से निवेदन है कि संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में शिक्षको को राष्ट्रीय संगठन से जोड़ने का प्रयास करें।……निवेदक
सुभाष चौहान
राष्ट्रीय महामंत्री
अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ