30 जुलाई को आयोजन कर राज्य में अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो हेतु सम्मानित जनों को मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा:वेद उनियाल विचार मंच


देहरादून ……..हर वर्ष की तरह 2024 में वेद उनियाल विचार मंच की ओर से तृतीय उत्कृष्ट सम्मान समारोह कार्यक्रम स्व0 वेद उनियाल जी की पुण्यतिथि 30 जुलाई को आयोजन कर राज्य में अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो हेतु सम्मानित जनों को मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। हर वर्ष मंच क़ृषि, साहित्य, बाग़वानी, सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों जनों को सम्मानित करते आया हैं। इस वर्ष 2024 में मंच उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन में प्रतिभाग करने वाले व्यक्ति जिनको सरकार चिन्हित तक नहीं कर पायी, जिनमे सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पत्रकार सम्मिलित हैं, उन सभी जनों को मंच सम्मानित करेगा।…..मनोरथ प्रसाद ध्यानी
संयोजक
वेद उनियाल विचार मंच
172 शिव नगर केदारपुरम
डिफेन्स कॉलोनी देहरादून