मिनिस्टीरियल कर्मियों को आहरण वितरण अधिकारी बनाए जाने का घोर विरोध


मिनिस्टीरियल कर्मियों को आहरण वितरण अधिकारी बनाए जाने का घोर विरोध: श्री सुभाष चौहान की रिपोर्ट………………………………………उतराखण्ड में मिनीस्टीरियल कार्मिक को विभाग आहरण वितरण अधिकारी बनाने जा रही है ,जिसका अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ घोर विरोध करता है।संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि उप शिक्षा अधिकारी के पद पर जूनियर के प्रधानाध्यापक /वरिष्टतम अध्यापक की तैनाती की जानी चाहिए।पूर्व में भी जूनियर के प्रधानाध्यापक को उप शिक्षा अधिकारी का प्रभार दिया जाता था।संगठन लंबे समय से इस मांग को शासन व विभाग के सम्मुख प्रबलता से रखता आ रहा है,लेकिन विभाग संगठन की मांग को न मानते हुए मिनीस्टीरिल कार्मिको को आहरण वितरण अधिकारी बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेज रहा है जो जायज नहीं है। अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महा मंत्री सुभाष चौहान ने कहा कि यदि विभाग इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने से नहीं रोकता है तो हमें मजबूर होकर कठोर कदम उठाने पड़गें।अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय मंत्री सैनसिंह नेगी ने कहा कि जूनियर के प्रधानाध्यापक की अगली पदोन्नति उप शिक्षा अधिकारी पद पर की जाए ,साथ ही 5400 ग्रेड पे प्राप्त शिक्षक शिक्षिकाओं को राजपत्रित अधिकारी घोषित किया जाए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दलेप सिंह राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरेन्द्र बिष्ट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवीन्द्र पुंडीर उपरोक्त पदाधिकारियों द्वारा अपने विचार राष्ट्रीय महा मंत्री जी को ग्रुप के माध्यम से अवगत कराया गया कि हम मिनीस्टीरियल कार्मिको का आहरण वितरण अधिकारी बनाए जाने से सहमत नहीं हैं।
सुभाष चौहान
राष्ट्रीय महा मंत्री
अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ।