पार्षद संजय नौटियाल व पार्षद कमल थापा के घर पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

देहरादून…..10 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के जाखन वार्ड से पार्षद कमल थापा के आवास पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री दून विहार वार्ड से पार्षद संजय नौटियाल के आवास पहुँचे और उनके छोटे भाई 28 वर्षीय दीपक के आकस्मिक निधन पर गहन दुःख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और परिवारजनो को सांत्वना दी।
अपने विधानसभा क्षेत्र के कई बीमार लोगो का हाल जानने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मैक्स अस्पताल पहुँचे और उपचार के लिए भर्ती महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता शास्त्री, मंगल सिंह और दर्शन सिंह से भेंट कर उनका हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।