मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मीडिया से जुडे सभी लोगों को शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मीडिया से जुडे सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के कारण लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता अहम है। उन्होंने कहा कि मीडिया किसी भी समाज का आईना होता है। मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। आज सामाजिक जन जागरण में भी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।