


नई दिल्ली…..22 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत घोंडा विधानसभा क्षेत्र में पूर्वी दिल्ली लोकसभा से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली वासियों से 25 मई को लोकतंत्र के महापर्व अपने मताधिकार का प्रयोग करने और विकसित भारत के संकल्प में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आव्हान किया।