

देहरादून…… 04 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज देहरादून स्थित उनके शासकीय आवास पर जगतगुरु शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और उनके परिवार के सदस्यों ने भी शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर धर्म व अध्यात्म के विषय पर सार्थक चर्चा की गई।