सुभाष चौहान भी हुए भाजपा के

देहरादून………पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल के नेतृत्व में आज सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट, पूर्व प्रदेश मुख्य मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व प्रदेश मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक,कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धर्मपुर विधान सभा के विधायक विनोद चमोली, देहरादून नगर निगम के मेयर सुनिल उनियाल गामा देहरादून नगर भाजपा के महा मंत्री रतन सिंह चौहान एवं भाजपा के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। सुभाष चौहान ने कहा कि हम पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगें ,साथ ही मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विकास को गति देने के लिए हमेशा संकल्प बद्ब रहेगें।