साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को

साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है। इस दिन होली का पर्व भी है। ऐसे में सभी के मन में सवाल उठा रहा है कि क्या चंद्रग्रहण का प्रभाव होली के पर्व पर भी पड़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह छाया चंद्र ग्रहण होगा।…… ऐसे में ग्लोबल मार्केट में बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। जिसके असर निवेश आदि पर देखा जा सकता है। इस ग्रहण के प्रभाव से बिजनेस वर्ल्ड से कुछ हैरान करने वाली खबर आ सकती हैं। सभी राशियों के जातकों को अपने निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने की जरूरत है। वरना आपको नुकसान हो सकता है। दुर्घटना आदि की भी आशंका है। ….इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। बता दें कि भारत में यह। चंद्रग्रहण अदृश्य है इसलिए होली के पर्व पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा क्योकि भारत में चंद्रग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा।………चंद्र ग्रहण का समय…….ग्रहण 25 मार्च 2024 को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से आरंभ होगा और दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा …….चंद्र ग्रहण का – मध्य काल – दोपहर में 12 बजकर 43 मिनट तक

सूतक काल…….चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के समय से 9 घंटे पूर्व ही प्रारंभ हो जाता है, लेकिन इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साथ ही इसका प्रभाव भी होली के त्योहार पर नहीं होगा, इसलिए आप बिना किसी चिंता के होली का त्योहार मना सकते हैं।

भारत समेत इन देशों में दिखेगा ये ग्रहण…..साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव पर यह दिखाई देगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले ही लग जाता है। जबकि भारत में यह अदृश्य रहेगा तो इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा इसलिए होली का त्योहार बिना किसी विघ्न के मनाया जा सकता है। बता दें कि साल 2024 का दूसरा चंद्रग्रहण 29 अक्टूबर को लगने जा रहा है और यह भारत में दिखाई देगा