




देहरादून#BHVN….. कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के एमकेपी ग्राउंड में अपना परिवार सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित एक शाम हिंदुस्तान के नाम कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने शहीदों का सम्मान करना हर देश वासियों का कर्तव्य है। मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिकों के कल्याण और उनके आश्रितों के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा सैनिकों के सम्मान में देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया सैया धाम का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। मंत्री ने कहा शीघ्र ही वह प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा ।उन्होंने कहा जब यह सैन्य धाम बनकर तैयार होगा तो जिस प्रकार से चार धामों में यात्री दर्शन करने पहुंचते हैं ठीक उसी प्रकार सैया धाम में भी लोग पहुंचेंगे। उन्होंने आयोजको को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, मधु भट्ट, अपना परिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरषोत्तम भट्ट, गौरव त्रिपाठी,संजय श्रीवास्तव,विशाल गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।