राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय रामपाल सिंह जी का लम्बी बीमारी के बाद आज गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन: शिक्षक संघ में शोक

अत्यंत दुखद समाचार….
पूरे देश के शिक्षको में शोक की लहर हम सबके नेता हम सबके मार्गदर्शक दशकों दशक तक शिक्षको का नेतृत्व करने वाले विश्व शिक्षक संघ उपाध्यक्ष अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय रामपाल सिंह जी का लम्बी बीमारी के बाद आज गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इस अत्यंत दुखद समाचार से अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ गहरे शोक में है। हम सब स्व. रामपाल सिंह जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है व शोक संवेदना व्यक्त करते है। इस दुख की घड़ी में अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता है। प्रभु से प्रार्थना है की मृत आत्मा को शांति प्रदान करें।
*ॐ शांति शांति शांति।
सुभाष चौहान
राष्ट्रीय महामंत्री