पुरानी पेंशन योजना बहाली राष्ट्रीय सयुंक्त मंच के आव्हान पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु रामलीला मैदान दिल्ली में महारेली का आयोजन किया गया


NJCA ( National joint forum committee on action) पुरानी पेंशन योजना बहाली राष्ट्रीय सयुंक्त मंच के आव्हान पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु आज दिनांक 10-8-2023 को रामलीला मैदान दिल्ली में महारेली का आयोजन किया गया। जिसने देश के सभी सेवा निवृत्त कर्मचारी यूनियन,रक्षा,ट्रेजरी,बेसिक, माध्यमिक,डिग्री शिक्षक ,स्वास्थ्य,चिकित्सा,कृषि,पंचायती राज, सफाई कर्मचारी,आयकर,सेल टैक्स,रोडवेज,मात्र शिशु कल्याण,आल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स,सिंचाई, अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ,अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ,सहित 35 विभागों के लगभग एक लाख केन्द्रीय तथा राज्य कर्मचारी सम्मलित हुए। संयुक्त मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड शिव गोपाल मिश्रा ( महासचिव आल इंडिया रेल फेडरेशन) ने केंद्र सरकार से शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा।
उत्तराखण्ड से अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरेन्द्र बिष्ट, राजकुमार पाल, उमेश चौहान, वेदप्रकाश कोठियाल, राजेश शर्मा, रोहिला जी सहित कई शिक्षकों ने रैली में प्रतिभाग किया।