दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने जाना हाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।

नई दिल्ली@BHVN…….प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में एक निजी अस्पताल में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।