मोदी सरकार मे हर वर्ग को अधिकार और सम्मान मिला : डॉ निशंक

@BHVN……. केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर जिला मंत्री विनय कंडवाल के नेतृत्व में महा जनसंपर्क अभियान के तहत भानियावाला में भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया।

मंगलवार को आयोजित सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ निशंक ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को बेमिसाल बताया। कहा कि देश की 140 करोड़ जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा किया है और उन्होंने हर वर्ग को अधिकार और सम्मान दिया है।

युवाओं के लिए टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन के साथ विश्व विज्ञान रोजगार के बढ़ते अवसर भी केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण उपलब्धियां है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा है।…….मुख्य वक्ता विनय रुहिला ने कहा कि विश्व मंच पर भारत की धमक की चर्चा करते हुए कहा कि जी20 ने भारत और पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता पर मोहर लगाई है। विधायक ब्रजभूषण गैरोला और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने और पुराने कानूनों में सुधार करके महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़ावा दिया जा रहा है।…….कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, अरुण शर्मा, अंकित बिजल्वाण, रविंदर बेलवाल, मनमोहन नौटियाल, भारत गुप्ता, नगीना रानी, आरती लखेड़ा, हरविंदर सिंह, लक्ष्मी गुरंग, चंद्रभान पाल, सुंदर लोधी, सम्पूर्ण रावत आदि उपस्थित रहे।


विधायक ने किया भूमि पूजन………..@डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला द्वारा कांबोज कॉलोनी बुल्लावाला में भूमि पूजन के साथ हैंडपंप लगाने की शुरुआत की गई। वहीं गांधी ग्राम स्कूल में मध्यान भोजन करने के लिए विधायक निधि द्वारा 2 लाख से हो रहे टीन शेड निर्माण का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान परमिंदर सिंह बाऊ, मनोज कांबोज मोजूद रहे।