नाथूराम गौड़से को देश भक्त बताने पर पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

@newsportal प्रियांशु सक्सेना की रिर्पोट कांग्रेस ने फूंका पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला। कहा भाजपा का असली चेहरा फिर बेनकाब। शनिवार को नगर चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जलाया पूर्व सीएम का पुतला।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व भाजपा नेता द्वारा यूपी स्थित बलिया भाजपा कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गौड़से को देश भक्त बताने के विरोध में कांग्रेस द्वारा डोईवाला चौक पर उनका पुतला दहन किया गया।…..कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की राष्ट्रपिता के हत्यारे को राष्ट्रभक्त बोलना सिर्फ राष्ट्रपिता का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र का अपमान है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी कई बार भाजपा के नेता महात्मा गांधी का अपमान कर चुके हैं।…..कहा की सबसे शर्मनाक बात यह है कि जो प्रधानमंत्री देश और विदेश में गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रवचन देते हैं वो भाजपा नेताओं द्वारा किए जा रहे अपमान पर खामोश रहते हैं।….कांग्रेस नेता गौरव चौधरी ने कहा की त्रिवेंद्र सिंह रावत को देश से मांफी मांगनी चाहिए व भाजपा को उनसे त्यागपत्र लेना चाहिए। नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह करतार ने कहा कि हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं यदि उनके दिल में गांधी जी के लिए सही मायने में कोई स्थान है तो इस बार निर्णायक फ़ैसला लें।….उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को पार्टी से बाहर करें एवं एक ज़ोरदार संदेश दें और यदि ऐसा नहीं करते हैं तो गांधी जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाना और उनको लेकर प्रवचन देना बंद करें।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, ईश्वर चंद्र पाल, युकां अध्यक्ष सावन राठौर, सभासद गौरव मल्होत्रा, बलविंदर सिंह, संजय खत्री,पन्ना लाल गोयल, उमेद बोरा, जितेंद्र कुमार, आरिफ अली, बलबीर सिंह, साकिर हुसैन, शुभम, अमन बिष्ट, कमल अरोड़ा आदि उपस्थित थे।