एनएलयू को स्थानांतरित करने की साजिश से कांग्रेस गुस्साई

@newsportal…..प्रियांशु सक्सेना……………. डोईवाला विधानसभा के रानीपोखरी में प्रस्तावित लॉ विश्वविद्यालय को कुमाऊँ स्थानांतरित करने की साजिश के खिलाफ डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्य्क्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेसियों के साथ रानीपोखरी भट्ट नगरी स्थित लॉ विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल पर प्रदर्शन किया।..डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के रानीपोखरी में प्रस्तावित लॉ विश्वविद्यालय के लिए करीब 14 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। जिसका 2019 में शिलान्यास किया था परंतु पिछले सालों में एक ईंट तक नही रखी गई है।….परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि इस विश्वविद्यालय को उधमसिंहनगर स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है। कहा की रानीपोखरी व डोईवाला क्षेत्र की जनता के साथ भाजपा सरकार ने धोखा किया है।…..चुनाव से पहले बड़ी योजनाएं लाई जाती है और बाद में उन योजनाओं पर पानी फेर दिया जाता है। रानीपोखरी में लॉ विश्वविद्यालय खुलने से क्षेत्र का विकास व गढ़वाल के छात्रों को उचित शिक्षा मिलती।….ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि एक योजना रेशम विभाग, रानीपोखरी की ज़मीन से फैशन प्रौद्योगिकी के राष्ट्रीय संस्थान की भी घोषणा की गई जिसका कोई कार्य शुरू नही हुआ है। क्षेत्रीय विद्यायक द्वारा भी डोईवाला क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।…….कहा की यदि रानीपोखरी में प्रस्तावित विश्वविद्यालय का स्थानांतरित किया गया तो कांग्रेस संगठन द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नरेंद्र चौहान, योगीश पुंडीर, राजेन्द्र सजवाण, अनिल रावत, देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, लखीराम झड़ियाल, अजय गैरोला, तेजपाल सिंह मोंटी, शुभम काम्बोज आदि उपस्थित रहे।