वार्ता करने पहुंचे भाजपाइयों पर टोल कर्मियों ने किया हमला

BHVN………….@newsportal लच्छीवाला टोल प्लाजा के प्रबंधक से वार्ता करने पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने धावा बोल दिया। दूसरी ओर बीते गुरुवार की रात्रि को किसान सभा के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ भी टोल कर्मियों ने मारपीट की।………………….दरहसल, बीते बुधवार की रात्रि को भाजपा कार्यकर्ता पंकज शर्मा, सोनू गोयल, अंकुर अग्रवाल, सुशील जायसवाल देहरादून की ओर से डोईवाला अपनी कार में आ रहे थे। टोल प्लाजा पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर मौजूद टोल कर्मियों को अपना परिचय दिया।……………..जिसके बाद उन्होंने गाड़ी का टोल दिया तभी टोल प्लाजा कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने बताया की टोल कर्मियों ने उनकी साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार के लिए अपशब्दो का प्रयोग करने लगे।……………..जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने बताया कि टोल प्लाजा प्रबंधक से वार्ता करने गए थे जिससे प्रबंध बिना बात सुने ही कर्मचारियों से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष उत्पन्न हो रखा है।………………….कहा कि टोल प्लाजा प्रबंधक और कर्मचारियों द्वारा सूबे के मुखिया के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टोल प्लाजा के कर्मचारी रोज किसी न किसी बात पर लोगों से मारपीट और परेशान करते हैं।…………..ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विशाल क्षेत्री ने बताया कि स्थानीय निवासियों के लिए पास मुक्त है लेकिन टोल प्लाजा के कर्मचारियों मुफ्त पास बनाने से मना और नगर के नागरिकों को परेशान करते हैं।………….जिसके चलते शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में आकर टोल प्लाजा प्रबंधक और कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी। और कहा की यदि स्थानीय लोगों को सुविधा से वंचित रखा गया तो, जन आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान विनय कंडवाल, मनीष नैथानी, हिमांशु राणा, विनीत कोठारी, मनोज कंबोज, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।