मलबे की चपेट में आने से कई गाड़ियां दब गई है पुश्ता ढहने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मसूरी पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो चुकी है।

मसूरी#BHVN………उत्तराखंड में फिर से मौसम ने करवट बदली है। जिसकी वजह से पहाड़ों में एक बार फिर से मौसम खराब हो गया है। हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। मसूरी में भारी बारिश के चलते लाइब्रेरी चैक के पास वाल्मीकि मंदिर के सामने सवॉय होटल का पुश्ता गिर गया। पुश्ता के मलबे की चपेट में आने से कई गाड़ियां दब गई है। पुश्ता ढहने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मसूरी पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो चुकी है।
मसूरी में बीती देर रात से बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश और ओलावृष्टि से मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड महसूस हो रही है। ठंड से बचने के लिए लोग ऊनी कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। वहीं, भारी बारिश होने की वजह से सवॉय होटल का पुश्ता ढह गया है। जिसके चपेट में आने से कई गाड़ियां मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई है।
बारिश और ओलावृष्टि से मसूरी सहित आसपास की क्षेत्रों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिससे किसान काफी परेशान हैं। काश्तकारों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनको उचित मुआवजा दिया जाए। मौसम विभाग ने 3 अप्रैल तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया 3 अप्रैल तक उत्तराखंड के पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से कई इलाकों में ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में भारी वर्षा और 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हवाएं चल सकती हैं।