स्व सुषमा स्वराज अवार्ड देकर महिलाओं का किया सम्मान,उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश के समस्त जिलों में किए कार्यक्रम आयोजित

देहरादून#BHVN#………… केंद्रीय मोदी सरकार एवं प्रदेश की धामी सरकार जहां महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है वही भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महिलाओं का मनोबल बढ़ाने का काम कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा ने विगत दिनों पूरे प्रदेश के 13 जिलों में संगठनात्मक 19 जिलों में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित करने का काम किया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल के नेतृत्व एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रुचि भट्ट, सह संयोजक नेहा शर्मा व दीपा आर्य के संयोजन में प्रदेश के समस्त जिलों में 10 मार्च से लेकर 15 मार्च तक स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड से महिलाओं को सम्मानित किया गया।
श्रीमती आशा नौटियाल का कहना था कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज का महान व्यक्तित्व हमेशा महिलाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी वह पार्टी ने उनके व्यक्तित्व व उनकी सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड अभियान की शुरुआत की जिसके तहत समाज सेवा व देश सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को यह अवार्ड दिया गया।
आशा नौटियाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं और कार्यक्रमों का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को हुआ है। महिलाओं के सशक्तिकरण व उनको विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है। महिला मोर्चा इसी उद्देश्य में जुटी हुई है।

स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड अभियान की शुरुआत चमोली के गोपेश्वर से दिनांक 10 मार्च 2023 को हुई थी जिसमें 11 महिलाओं को यह अवार्ड प्रदान किए गए थे, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल जी, जिलाध्यक्ष डॉक्टर हिमानी वैष्णव, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
11 मार्च को रुद्रप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में 26 महिलाओं को अवार्ड से सम्मानित किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल जी मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, जिलाध्यक्ष महावीर पवार, रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सविता भंडारी आदि मौजूद रहे।
पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम सह संयोजक नेहा शर्मा, जिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा रावत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री यशपाल बेनाम, विधायक राजकुमार पोरी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती ज्योति, जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना गैरोला आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रुचि भट्ट, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, महिला मोर्चा जिला प्रभारी एवं महामंत्री आशु चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़, प्रदेश मंत्री रीता चमोली महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा आदि मौजूद रहे।
12 मार्च को देहरादून महानगर में महिला मोर्चा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें 31 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने महिलाओं को स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड प्रदान किया था। इस दौरान टिहरी सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह वह महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल जी ने स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी से जुड़े संस्करणों को साझा किया गया था। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री श्रीमती गीता रावत विधायक श्रीमती सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रुचि भट्ट, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल मौजूद रहे।
12 मार्च को ही कोटद्वार में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया। 12 मार्च को टिहरी गढ़वाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें 17 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, जिला प्रभारी कमली भट्ट आदि मौजूद रहे।
13 मार्च को ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में 17 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने महिलाओं को स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड प्रदान किए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रुचि भट्ट, जिला प्रभारी श्रीमती अनु कक्कड़, प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती अनीता राणा, सह संयोजक श्रीमती मोनिका गर्ग मौजूद रहे।14 मार्च को रुड़की में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 19 महिलाओं को सम्मानित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल एवं प्रदेश प्रभारी विमला नैथानी ने शिरकत की।
देहरादून ग्रामीण में 14 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, जिलाध्यक्ष देहरादून ग्रामीण कृष्णा तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शांति जुवांठा, जिला प्रभारी सुधा रावत आदि शामिल रही। इस कार्यक्रम में 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
15 मार्च को उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें 25 महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड प्रदान किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनु कक्कड़, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, राष्ट्रीय मंत्री स्वराज विद्वान, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा, जिला प्रभारी आशा पैन्यूली आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती पूनम रमोला के नेतृत्व में हुआ था।
15 मार्च को काशीपुर में बाजपुर स्थित एक रिसोर्ट में हुए कार्यक्रम में लगभग 100 महिलाओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मंत्री रेखा कुमारी, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी , जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, रश्मि रस्तोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रुचि भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विजयलक्ष्मी चौहान, जिलाध्यक्ष श्रीमती उमा जोशी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
वही कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ में 12 मार्च को स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड समारोह आयोजित किया गया जिसमें 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा और पूर्व विधायक चंद्रा पंत आदि ने महिलाओं को यह अवार्ड प्रदान किए। चंपावत में 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया व रानीखेत में 13 मार्च को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री रेखा कुमारी, भावना मेहरा, अलका जीना, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विजयलक्ष्मी चौहान, मोहिनी पोखरियाल, रश्मि रस्तोगी शामिल रही। इस कार्यक्रम में 19 महिलाओं को सम्मानित किया गया। बागेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में 19 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
रुद्रपुर में 14 मार्च को सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें 14 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती विमला रावत, विधायक महेश जीना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू रावत, सह मीडिया प्रभारी विजयलक्ष्मी चौहान, भावना मेहरा ने शिरकत की। इसी दिन अल्मोड़ा में सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर दीपा आर्य, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, कार्यक्रम सह संयोजक रेखा आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इन कार्यक्रमों में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, चिकित्सा शिविर, पोषाहार वितरण व जी-20 सम्मेलन के बारे में जानकारी दी गई और जी-20 की रंगोली भी बनाई गई। इन कार्यक्रमों में लगभग डेढ़ हजार महिला कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। वहीं गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के समस्त जिलों में लगभग 400 महिलाओं को स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड प्रदान किया गया।

नेहा शर्मा
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड।