दून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ सुरेखा डंगवाल ने कहा कि महिलाओं को अपनी ताकत को पहचान कर देश की सामाजिकता और आर्थिकी को मजबूत करना है

देहरादून#BHVN# दून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ सुरेखा डंगवाल ने कहा कि महिलाओं को अपनी ताकत को पहचान कर देश की सामाजिकता और आर्थिकी को मजबूत करना है। डा डंगवाल ने आज यह बात उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कही। कार्यक्रम में आयोग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया।

रेसकोर्स स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ दून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ सुरेखा डंगवाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना, पूर्व विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, पूर्व विधायक बदरीनाथ महेंद्र भट्ट व महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, सायरा बानो ने दीप जला कर किया।……… इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ सुरेखा डंगवाल ने कहा कि जहां जहां महिलाओं ने नेतृत्व किया वहां-वहां विजय पताका फहराई है। ….आज हमें अपनी ताकत को पहचान कर देश की सामाजिकता और आर्थिकी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है।…..कहा कि महिलाएं स्वतंत्रता की परिभाषा को पश्चिम की सभ्यता के आधार पर देखती है। जहाँ महिला को केवल एक वस्तु समझा जाता है। जबकि भारत में महिलाओं को देवी स्वरूपा समझा जाता है। आज आवश्यकता है कि अपने संस्कारों और सभ्यता को भी पहचाने।…..विशिष्ट अतिथि डॉ गीता खन्ना ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें शुभकामनाएं दी।…… विशिष्ट अतिथि महेंद्र भट्ट ने राज्य महिला आयोग के इस कदम को सराहनीय बताते हुए कहा कि महिलाए हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। ……..आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाएं समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर आगे आ रही हैं। ….आज सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं ला रही हैं। जो कि महिलाओं के सशक्तिकरण में सहायक है।….महिला आयोग द्वारा नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही लगभग …35 महिलाओं को सम्मानित किया गया । जिसमें सरकारी विभाग, सामाजिक संस्थाओं, और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली उत्कृष्ट महिलाओं को आयोग द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इन्हें किया सम्मानितगोदांबरी देवी, मानसी रांघर, पिंकी कश्यप, बबीता अग्रवाल, कविता, प्रीति, सुनिता सिंह, प्रियंका गर्ग, आशा नेगी ,ईशा डेविड सती, उन्नति बिष्ट, रमिन्द्री मंद्रवाल, गीता पंवार, कमलप्रीत कौर, देवेंद्री देवी, मीना बिष्ट, शिक्षा कंडवाल, अंजनी रावत, प्रीति उपाध्याय, संगीता नौटियाल, अंजलि मलेठा, बबीता सहोत्रा, पुष्पा रावत, कौशल्या रावत, रीना कौशल,आदि। मौजूदमुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हरीश कोठारी, नीरू देवी, मधु भट्ट, साधना शर्मा, इंदुबाला, रजनी कुकरेती, सरिता गौड़, अनुराधा वालिया, माधवी गुप्ता व विभिन्न ग्राम प्रधान पूनम चौहान, पूजा पाल, सुमन ज्याला, प्रेमलता नंदन सहित महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग से डीपीओ मोहित चौधरी, सीडीपीओ तरुणा चमोला, शिखा कण्डवाल अंजना गुप्ता, मीना बिष्ट, एसआई संगीता नौटियाल, दयाराम सिंह, आदि उपस्थित रहे।