वेदों से ही विश्व शांति और कल्याण संभव : डॉ निशंक

BHVN# हिमालयीय विश्वविद्यालय में आयोजित वेद विश्व शांति कार्यशाला के दौरान डॉ निशंक ने वर्चुअल माध्यम से कहा की केवल वेद, पारंपरिक ज्ञान और शांति से ही विश्व शांति और कल्याण संभव है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमालयन योगी एवं महामण्डलेश्वर डॉ स्वामी वीरेन्द्रानंद महाराज ने की जबकि यूमलैक के लेटिन अमेरिका के कुलपति डॉ राजा लुइस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

ज्ञातव्य है कि वेद और विश्व शांति अभियान वर्ष 2019 में प्रारंभ डॉ निशंक ने डा टोनी नाडर के साथ प्रारंभ किया है। डॉ राजा लुईस, वाइस चांसलर महर्षि यूनिवर्सिटी लैटिन द्वारा अमेरिका और विश्व शांति राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि विश्व को वेद कि आवश्यकता है।

कार्यक्रम में एसजीआरआर विश्वविद्यालय की डीन डॉ सरस्वती काला ने कहा की योग और वेद भारत की पुरातन संस्कृति के संवाहक है। योग द्वारा जीवन में अनुशासन आता और अनुशासन से ही व्यक्ति सफलता प्राप्त करता है। वाडिया के डायरेक्टर डॉ कालाचंद सेन ने वेद और विज्ञान को जोड़ कर कैसे मानव विकास कर सकता है इस पर विस्तार से बताया।

इस दौरान हिमालयीय विश्वविद्यालय के चांसलर प्रो. प्रदीप भारद्वाज, डॉ नैथानी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके झा, रजिस्ट्रार डॉ अंजना विलियम आदि मौजूद रहे