केंद्रीय राज्यमंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत

#BHVN केंद्रीय राज्यमंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया जोरदार स्वागत। केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे के उत्तराखण्ड प्रवास के दौरान मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसके बाद वह ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल, प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, विपिन कोठारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।