पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न

BHVN#……. देश के पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा में भाजपा की पूर्ण बहुमत की दोबारा सरकार, नागालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार एवं मेघालय में भाजपा को बढ़त मिलने पर डोईवाला नगर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर और ढोल धमाकों के साथ आतिशबाजी भी की। मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि पीएम मोदी के सही निर्णय का परिणाम जीत के रूप में देकर जनता ने अपना विश्वास दिखाया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मंडल महामंत्री रविंदर बेलवाल, उपाध्यक्ष विनय जिंदल, प्रेम सिंह, अजय सक्सेना, भारत गुप्ता, मनोज कंबोज, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।