भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना अहम योगदान दें : कविता शाह

BHVN # रानीपोखरी के थानों न्याय पंचायत में संगठन की दृष्टि से भाजपा जिला ऋषिकेश की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रानीपोखरी अरुण शर्मा का माता बाला सुंदरी मंदिर के प्रांगण में गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महेंद्र पवार द्वारा किया गया एवं समाप्ति की घोषणा ब्लॉक प्रमुख रायपुर ममता देवी द्वारा की गई। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता साह ने बताया की हम सभी को एक साथ मिलकर भारत को विश्व गुरु बनाना है।

जिसमें कि हमारी माताओं, मात्रशक्तियों का अहम रोल है इसीलिए हम सभी को आगे आकर भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना है। उनके द्वारा बताया गया कि हमारी सरकार द्वारा महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण, धर्मांतरण विरोधी कानून तथा नकल विरोधी कानून को भाजपा सरकार द्वारा सख्ती से लागू किया जा रहा है।

कार्यक्रम में महेंद्र पंवार, राजेन्द्र मनवाल निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रानीपोखरी एव्ं सद्स्य जिला कार्य समिति, दीवान सिंह रावत जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश, बबीता तिवारी ग्राम प्रधान थानो, विजय पवार, नीतू खत्री बीडीसी, सुशीला देवी पूर्व प्रधान, गीतांजलि रावत मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रानीपोखरी, अमृता देवी मंडल मंत्री, महिपाल सिंह कृषाली, पवन मनवाल आदि मौजूद रहे।