हाथियों ने किया खड़ी फसल को नष्ट

BHVN # हाथियों के आतंक से किसान बेहद ही परेशान है। बुधवार को जंगली हाथियों ने किसान लखबीर सिंह की खड़ी फसल को क्षतिग्रस्त कर दिया। किसानों का आरोप है की वन विभाग अपने जंगली जानवरों को रोक नहीं पा रहे है। डोईवाला विधानसभा के लच्छीवाला वन क्षेत्र, रामगढ़ वन रेंज व बड़कोट वन रेंज से सटे गांव में आए दिन जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। हाथियों व अन्य जानवरों ने पूरे गांव में जबरदस्त नुकसान किया है। किसानों द्वारा बार-बार प्रशासन एवं वन विभाग से अनुरोध किया जा रहा है कि वह तत्काल सुरक्षा दीवार लगाकर जंगली जानवरों को जंगल में रोका जाए, ताकि किसानों की फसलों का नुकसान ना हो सके। पीड़ित किसानों ने बताया की किसानों को भारी क्षति हो रही है मुआवजा भी नाम मात्र का मिलता है। कहा की यदि अगर इसी तरह किसानों का नुकसान होता रहा तो किसान किस तरह से यहां पर खेती कर पाएंगे बहुत ही नामुमकिन है।