आपसी मनमुटाव को दरकिनार कर संगठन की जिम्मेदारी को अनुशासन में रहकर पूर्ण करें : नरेंद्र नेगी

भाजपा जिला ऋषिकेश के डोईवाला मंडल की प्रथम कार्य समिति बैठक का आयोजन किया गया। रविवार को भानियावाला में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी की अध्यक्षता बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। जिसमें संगठन की कार्यसमिति को किस प्रकार सुचारू और व्यवस्थित रूप से चलाना है इसके विषय में चर्चा की गई।

मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह पद की गरिमा को बनाते हुए, दी हुई जिम्मेदारी का निर्वहन सुचारू रूप से करें। साथ ही अपने आपसी मनमुटाव को दरकिनार कर पार्टी व संगठन की कार्यशैली एवं दिए गए प्रत्येक जिम्मेदारी को अनुशासन में रहकर पूर्ण करें।

मंडल प्रभारी पुष्पा ध्यानी द्वारा संगठनात्मक विषय एवं आगामी कार्यक्रम के बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा की मंडलों मे होने वाले सभी कार्य क्रम बहुत ही भव्य एवं सुव्यस्थित होना चाहिए। जिला अध्यक्ष रविन्द्र राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही प्रत्येक कार्यकर्ता की पहचान है। इसलिए पार्टी ने आपको संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता स्वयं को कम न समझे बल्कि स्वयं के अंदर नेतृत्व क्षमता को जागृत करे। मुख्य वक्ता दिगम्बर नेगी ने मन की बात कार्यक्रम के विषय में बताते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अधिक से अधिक लोगों तक इस कार्यक्रम को पहुंचाने का प्रयास करना है।

इस दौरान जिला महामंत्री राजेन्द्र तड़ियाल, मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल, मनमोहन नोटियाल, उषा कोठारी, प्रेम सिंह, विनय जिंदल, संतोषी बहुगुणा, भारत गुप्ता, नितिन कोठारी, सुंदर लोधी, डॉ बलजीत सोढ़ी, अमित कुमार, अवतार सिंह, राममूर्ति ताई आदि उपस्थित रहे।


डोईवाला : रानीपोखरी मंडल की प्रथम कार्य समिति आयोजित

डोईवाला। भाजपा जिला ऋषिकेश के रानीपोखरी मंडल की कार्यसमिति का कार्यक्रम रानीपोखरी स्थित एक फार्म में आयोजित किया गया। जिसमें शुभारंभ मुख्य वक्ता जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा एवं संचालन महेंद पँवार तथा सुभाष रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य दीवान सिंह रावत द्वारा जी 20 के बारे में बताया गया। मन की बात कार्यक्रम में पंकज शर्मा व राजेंद्र मनवाल ने जोशीमठ आपदा, राजेश जुगलान ने डाटा प्रबंधन, संगीता बहुगुणा ने राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा की। विधायक बृजभूषण गैरोला ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य वक्ता नलिन भट्ट द्वारा पार्टी की मजबूती एवं आगामी चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में गणेश सिंह रावत, सुचिता रावत, ममता देवी, सुभाष मनवाल, महीपाल कृषाली आदि उपस्थित थे।