विश्व कुष्ठ दिवस पर हिमालयन हॉस्पिटल में चलाया जागरूकता अभियान


विश्व कुष्ठ दिवस पर हिमालयन हॉस्पिटल में चलाया जागरूकता अभियान
विश्व कुष्ठ दिवस पर एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी से दिया संदेश
डोईवाला। विश्व कुष्ठ दिवस पर हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में त्वचा रोग विभाग की ओर से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले लोगों कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी गयी।
सेमवार को त्वचा रोग विभाग की ओपीडी व रजिस्ट्रेशन काउंटर में आने वाले मरीजों को कुष्ठ रोग से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों व उनके जवाब दिये गये। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को कुष्ठ रोग से संबंधित जानकारी व बचाव के बारे में बताया। त्वचा रोग विभाग की डॉ. जागृति ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कुष्ठ रोग के लक्ष्ण व उपचार की जानकारी दी। कहा कि कुष्ठ रोग एक माइकोबैक्टीरियम कीटाणु से होता है। इसके शुरूवाती लक्षण त्वचा में सफेद व लाल रंग के धब्बे बन जाना, हाथ पैरों में सुन्नपन के साथ कमजोरी महसूस करना है। विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि जिंदल ने बताया कि त्वचा विभाग प्रतिवर्ष त्वचा रोग से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियो के बारे में मरीजों को जागरूक करने के लिए व आगुन्तकों को आवश्यक जानकारी देने के लिए इस तरह के आयोजन करता है। कहा कि कुष्ठ रोग समय पर उपचार करा दिया जाए, तो यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। उन्होंने मरीजों को बताया गया कि यह एक भ्रांति है, कि कुष्ठ रोग छुआछूत से फैलता है यह बीमारी छूआछूत की बीमारी नही है। इस अवसर पर डॉ. वाईएस बिष्ट, डॉ. समरजीत रॉय, डॉ. साधना, डॉ. दीक्षिता, डॉ. अनुज, डॉ. अर्नव, डॉ. ऋतु, डॉ. दर्शना, डॉ. वृंदा आदि उपस्थित थे।