भाजपा नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

डोईवाला#BHVN हरिश कोठरी

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत। मंगलवार को डोईवाला विधानसभा के ग्राम पंचायत सौडा सरोली में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को सम्मानित किया। भाजपा के संगठन जिला ऋषिकेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सौडा सरोली में स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजय पंवार व सुनीता मेहर ने किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, जिला मंत्री उषा कोठारी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री विशाल क्षेत्री, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल, पुरुषोत्तम डोभाल, ग्राम प्रधान प्रवेश कुमेडी, कामेश रावत, सुभाष रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज राणा, लाखन सिंह, त्रिलोक रावत, ममता कोठियाल आदि उपस्थित रहे।