169 बच्चों को वितरण किए हाजिनिंग किट
शिक्षा मंत्री ने बच्चों को दी शुभकामनाएं
रेड क्रोस सोसाइटी का रहा बडा योगदान


देहरादून#BHVN

राजकीय प्राथमिक विद्यालय ननूरखेड में रेड क्रोस सोसाइटी द्वारा आयोजित बच्चों को हाजिंनिग किट वितरण किए गए। इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मौके पर पहुंचे और बच्चों को हाजिंनिग वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बच्चों के विकास के वारे मे बताया और कहा कि खेल के साथ साथा अन्य गतिविधियों करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विनम्रता व्यक्ति को महान बनाती है। संस्कार एवं विनम्रता वाला व्यक्ति जीवन में कुछ अच्छा कर ही लेता है। ऐसे व्यक्ति समाज की अनमोल निधि होते हैं। लिखना पढऩा खेलना कूदना अच्छे संस्कार व विचार होन चाहिए। चेयरमैन कुन्दन सिंह टोलिया ने बच्चों को रेड क्रोस सोसाइटी के द्वारा किए जा रहे कार्यो की बारे में जानकारी दी है और कहा कि यह संस्था प्रदेश व आम जन के हित में ठोस कार्य कर रही है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर चलने का नाम जीवन है। छात्रों को शुभकामनाएं देते जीवन में सदैव सकारात्मक रहते हुए, देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर 169 बच्चों को हाजिंनिंब किट बितरण किया गया। इस मौके पर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खर्ती ने बच्चों को आर्शीवाद दिया और उनके भविष्य की शुभकामनात करते हुए कहा कि बच्चे देश के भष्यि है उन्हें अपने जीवन में आगे बढना चाहिए और देश प्रदेश के साथ-साथ स्कूल व अपने मां बाप का नाम रोशन करना चाहिए यह संस्कार बच्चों में होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश है तो हम हैं। देश के पीछे सब कुछ अच्छा लगता है। देश को अच्छा करने के लिए हर नागरिक का योगदान होता है। जिस देश का हर नागरिक अच्छा है, तो देश अपने आप ही अच्छा हो जाता है। इस मौके पर उपस्थित रहें रहेगुसांई,प्रधानध्यापिका खीमा देवी, शिक्षिकाएं विनीता रारवत,भीष्म कान्ति, बिन्दु राना और निवेदिता नेगी के अलावा अन्य लोग शामिल रहे।