मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के दौरान एन पी एस कार्मिकों ने दी गिरफ्तारी

देहरादून#BHVN

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF), उत्तराखण्ड द्वारा आज दिनांक 08-01-2023, रविवार को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम चलाया गया।

मोर्चा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश भर से सभी जिलों से हजारों एन पी एस कार्मिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश से बाहर से भी विभिन्न प्रदेशों से कई कार्मिक इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्मिकों का विशाल हुजूम परेड ग्राउंड में एकत्रित हुआ। परेड ग्राउंड से यह हुजूम एस्ले हाल, राजपुर रोड, दिलाराम बाजार होते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर एन पी एस विरोधी और ओ पी एस समर्थक नारों का जोर शोर‌ से उद्घोष करते हुए आगे बढ़ता गया। तभी दिलाराम बाजार से कुछ दूरी पर भारी पुलिस बल द्वारा कार्मिकों के जूलूस को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया।

आगे डॉ० पसबोला द्वारा बताया गया कि मोर्चे (NOPRUF) का आज का कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा। पुलिस के क‌ई आला अधिकारियों(अधीक्षक समकक्ष) के साथ लगभग सैकड़ों (लगभग 500) की संख्या में महिला एवं पुरुष बल की फौज, एन‌ पी एस कार्मिकों की एकता के साथ मुख्यमंत्री आवास के पास लगभग एक घंटे तक लगातार आमने सामने जूझती रही। मुख्य उद्देश्य आर पार का थी। मुख्यमंत्री को घटनास्थल पर बुलाने की योजना थी। बाद में प्रतिनिधिमंडल से मिलने का आश्वासन दिया गया। एन पी एस कार्मिक अपने सभी पदाधिकारियों सहित केवल‌ और‌ केवल मुख्यमंत्री से मिलने पर अड़े रहे। दो घंटे बाद पुलिस द्वारा कई गाड़ियों में एन पी एस कार्मिकों को शालीनता से अन्य जगह छोड़ा गया। राज्य में एन पी एस कार्मिकों ने पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई को केवल एक बैनर के तले लड़ने की चेतावनी के साथ आज की चेतावनी रैली अग्रिम योजनाओं के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी एस रावत, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश‌ प्रसाद बहुगुणा, प्रदेश‌ वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, प्रदेश प्रभारी विक्रम रावत, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ए के यादव, बबीता रानी, के के मिश्रा, अवधेश सेमवाल, रणबीर सिंधवाल, नरेश भट्ट, अवन्तिका पोखरियाल सहित विभिन्न विभागों के प्रान्तीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों, राज्य एवं‌ केन्द्र के हजारों कार्मिक सम्मिलित हुए और मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने अपना अमूल्य योगदान दिया
डॉ० डी० सी० पसबोला
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF), उत्तराखंड