उक्रांद कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के संघर्ष को सलाम करते हुए माननीय न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया

 आज दिनांक  7.12.2022 को माननीय न्यायालय ए सी जी एम-श्रीमती निहारिका मित्तल गुप्ता की अदालत ने उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश उपाध्याय और अन्य पर दर्ज 2006 की राजपुर रोड पर हुए चक्का जाम के झूठे मुकदमे में बरी कर दिया है। वाद राजपुर थाने में गरीब लोगों के घरों में घुसकर, डी आई टी में पढ़ रहे अमीर घरों के लड़कों द्वारा मार पिटाई करने पर पुलिस ने उल्टा गरीब लोगों को बंद कर दिया था तथा अमीर लड़कों की गेस्ट रूम में चाय काफी से आवभगत की जा रही थी। जिसके विरोध में  सड़क पर हजारों की भीड़ एकत्रित हो गई। तब दल के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश उपाध्याय, संजय छेत्री, संदीप पटवाल (तत्कालीन पार्षद )जगतराम भट्ट, नरेश पुंज, वीरेंद्र रावत आदि के खिलाफ चक्का जाम व 7-क्रिमिनल ला जैसी गंभीर धाराओं में झूठा मुकदमा दर्ज किया गया।इन मामलों में भाजपा के नेता संदीप पटवाल,संजय छेत्री और अन्य लोगों को जेल जाना पड़ा।सभी लोगों को कई कई यातनाओ  से गुजरना पड़ा।  सभी लोगों को कई राते जेल में काटनी पड़ी। 16 वर्ष तक चले इस मुकदमे में नरेश पुंज, वीरेंद्र रावत ,जगतराम भट्ट पूर्व में ही बरी कर दिए गए हैं। आज माननीय न्यायालय ए सी जी एम -3  ने वाद संख्या 5878 संजय छेत्री बनाम राज्य सरकार पर निर्णय देते हुए दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ,संजय छेत्री एवं संदीप पटवाल को बरी कर दिया है। वर्तमान में भाजपा नेता श्री संदीप  पटवाल फेफड़ों के कैंसर जैसे गंभीर रोग से पीड़ित है। वह आज भी माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो पाए।उक्रांद कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के संघर्ष को सलाम करते हुए माननीय न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है। कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय एवं संजय छेत्री का माल्यार्पण कर क्षेत्र और दल के लिए किए गए समर्पण त्याग और संघर्ष के लिए साधुवाद दिया।

          भवदीय

 किरण रावत (एडवोकेट)

कार्यकारी अध्यक्ष महानगर
उत्तराखंड क्रांति दल
देहरादून