विधानसभा सत्र को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों की ली ब्रीफिंग, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

विधानसभा सत्र को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों की ली ब्रीफिंग, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

28/11/22 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, दलीप सिंह कुंवर द्वारा आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र: 22 के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल कि पुलिस लाईन देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित पुलिस बल को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निर्देशित किया गया।

  1. सभी अधिकारी व कर्मचारी गण अपना उच्च कोटि का टर्नआउट रखेंगे।
  2. सभी अधिकारी/कर्मचारीगण निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर समय से पहुँच कर ड्यूटी के सम्बन्ध में अच्छी तरह से जानकारी कर लें।
  3. ड्यूटी के दौरान अपना आचरण अच्छा रखें तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी न करें, किसी भी प्रकार का विवाद से बचे, आवश्यक जानकारी तत्काल अपने प्रभारी अधिकारी को दें।
  4. विधानसभा गेट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण आने वाले व्यक्तियों की अच्छी तरह से चैकिंग कर लें। प्रवेश द्वारा पर महिलाओ की चेकिंग फ्रिसिंग बंद परिसर में महिला अधिकारी द्वारा लीं जाएगी।
  5. मा0 पूर्व विधायक गणों व उनके साथ आने वाले माननीय गणों को विधानसभा में प्रवेश करने हेतु अपने साथ विधानसभा प्रवेश पास लाना अनिवार्य है। बिना पास के कोई भी व्यक्ति विधानसभा सभा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। केवल अधिकृत व्यक्तियों/पासधारकों व उनके वाहनों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी जाए।
  6. किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की ज्वलनशील/संदिग्ध वस्तु / अस्लाह अन्दर ले जाने की अनुमति कदापि न दी जाए।कोई भी गनर अंदर प्रवेश नहीं करेगा।
  7. विधान सभा के बाहर रुट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण इस बात को सुनिश्चित करें कि विधान सभा के बाहर विधानसभा तिराहे से डिफेंस कालोनी बैरियर तक रोड पर कोई भी वाहन खड़ा न हो। ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी गण भी अपना वाहन निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें।
  8. बैरियर ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण किसी जूलूस/धरने प्रदर्शन के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी अराजक तत्व बैरियर पार कर विधान सभा के निकट न पहुचने पायें।
  9. अधिकारीगण प्रत्येक पॉइंट पर ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल से सामन्जस्य स्थापित कर उन्हे ड्यूटी के सम्बन्ध में भली-भांति ब्रीफ कर लें।
  10. पढ़ते ड्यूटी पॉइंट पर वीडियोग्राफी फोटोग्राफी की जाए।किसी भी घटना के घटित होने पर उसकी तत्काल वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी कराई जाये।
  11. ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार अच्छा रखते हुए सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करें । व्यवहार को लेकर किसी भी प्रकार कि शिकायत को नजर अन्दाज नहीं किया जायेगा।
    ब्रीफिंग के पश्चात ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस बल की फुल ड्रेस रिहर्सल करवायी गयी तथा रिहर्सल के दौरान समस्त पुलिस बल को ड्यूटी प्वांइटो पर नियुक्त करते हुए उन्हें ड्यूटी प्वांइट के सम्बन्ध में भली-भांति ब्रीफ किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा विधान सभा सत्र के दृष्टिगत किये गए सुरक्षा प्रबंधों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया।
    उक्त ब्रीफिंग के दौरान सरिता डोबाल (पुलिस अधीक्षक नगर), श्रीमती कमलेश उपाध्याय (पुलिस अधीक्षक देहात), श्री मिथलेश सिंह (पुलिस अधीक्षक अपराध/मुख्यालय) व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    विधानसभा सत्र हेतु नियुक्त किए गए पुलिस बल का पदवार विवरण निम्नवत है।
    अपर पुलिस अधीक्षक – 05
    पुलिस उपाधीक्षक – 16
    प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष – 13
    उपनिरीक्षक – 75
    सहायक उप निरीक्षक -236
    महिला उपनिरीक्षक – 07
    मुख्य आरक्षी – 10
    आरक्षी – 208
    महिला आरक्षी- 57
    पीएसी – 02 कंपनी डेढ़ सेक्शन
    क्यू0आर0टी0 – 02 टीम
    सशस्त्र पुलिस गार्द- 05