भाजपा सरकार प्रदेश की महिलाओं के हितों के लिए कटिबद्ध है

डोईवाला

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य श्रीमती आशा कोठारी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट के निर्णय पर रोक लगाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार महिलाओं को समाज के हर वर्ग के उत्थान की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से अब नए मुकाम हासिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का प्रदेश की समस्त मातृ शक्ति वह भाजपा महिला मोर्चा ने भी खुशी व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भाजपा सरकार प्रदेश की महिलाओं के हितों के लिए कटिबद्ध है। उत्तराखंड सरकार महिलाओं के हितों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दृढ़ इच्छाशक्ति के लिए भी आभार जताते हुए कहा कि महिला आरक्षण को लेकर उनके नेतृत्व में प्रदेश में का काबिज भाजपा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि प्रथम राज्य आंदोलन में मातृशक्ति ने अपनी निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मातृशक्ति के कल्याण व उत्थान के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।