भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर विरोधियों को आईना दिखाया है

भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर विरोधियों को आईना दिखाया है।मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक व दमदार फैसलों ने युवा वर्ग के साथ आम जनता का दिल जीता है।देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेत्री आशा कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य तेजी के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर भी प्रहार किया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कुशल नेतृत्व की दूसरी पारी भी ऐतिहासिक बनती जा रही है। मुख्यमंत्री के रूप में उनके हर निर्णायक फैसले वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लिए जा रहे कठोर फैसलों के अलावा उस पर कार्रवाई किए जाने से उत्तराखंड की राजनीति में उन्होंने नया अध्याय लिख दिया है। भ्रष्टाचार के मामले में चाहे कितना भी बड़ा अधिकारी वह राजनेता क्यों ना हो उनके खिलाफ आपने एक्शन लेकर साबित कर दिया है कि उत्तराखंड में उनके नेतृत्व में चल रही सरकार में ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में युवा वर्ग व आम जनता में मुख्यमंत्री की एक अलग छवि बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज कर उत्तराखंड की राजनीति के कई धुरंधरों को आईना भी दिखाया है। भाजपा नेत्री आशा कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री संगठन को मजबूत बनाने के साथ राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के अलावा दूरस्थ व पर्वतीय क्षेत्रों में भी लगातार दौरे कर जनता का दुख दर्द भी सुन रहे हैं। इतना ही दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि विश्राम के साथ क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों व संगठन से जुड़े आम कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लगातार अपने निर्णायक फैसलों के दम पर प्रदेश की जनता का दिल व विश्वास जीता है।